तप्त तमतमाता उद्दीप्त अंधेरो का एक मटमैला पुलिंदा
सोता
अंतरतम के बिसरे से खंडहरों के तहखाने में
समझ के भटकते प्रकाश स्तम्भ
झुकते
सर खुजाते
इतना उन्मादित आग्रह
इतराती युवा मादकता की अनगढ़ी सी जिद
और
इतना अँधेरा !
समझ के परे
विस्मृति की झीनी परतों से बने बियाबान में
कभी सुलगती थी
पाप और आनंद से लीपी
एक भट्टी -
गर्माहट प्रत्यक्ष मूर्त और मांसल
ह्रदय आत्मा और शरीर कि जीवित उत्तेजना
Muktibodh ko padha tha maine! Barson pehle! Yakeen mano ye unki kavitaon kee yaad dilaati hain! Vidya Bhushan
ReplyDelete