Thursday, August 13, 2015

सुबह

सुबह
कनेर के पेड़ पर रिश्ते सा उगता
एक पीला फूल
सुबह
थमे से समय की
एक शोख़ ख़ुमारी
सुबह
यादों के पानी से बनी
एक खिलहिलाहट 
 

सुबह
जैसे दो बच्चों के बीच साझा
एक षड्यंत्र
कहीं रात ऊंघती है,
कहीं सपने लपकते है
खामोश शिकायतों के कुछ सिलसिले, 
झूलती खुसफुसाहटें हसरतों की

No comments:

Post a Comment